KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के विजईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मंगलवार शाम हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते एक युवक को उसके पड़ोसी दंपती ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना लगभग शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित नीरज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह, निवासी विजईपुर, ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी सुग्रीव उर्फ नन्हे तथा उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने पहले उन्हें गाली-गलौज किया। नीरज सिंह के विरोध करने पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें कई चोटें आईं।
घटना के बाद घायल नीरज सिंह थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी