Breaking News

SHAHGANJ NEWS. दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, सीएचसी में पैदा हुआ बच्चा

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में साढ़े नौ माह पूर्व एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। लेकिन पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को किसी से नहीं बताया। तीन माह पूर्व किशोरी की तबियत बिगड़ने पर जांच कराया गया तो गर्भधारण का पता चला। इसके बाद परिजनों ने उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता देख कोतवाली पुलिस ने आरोपित दुर्गा प्रसाद गौतम के विरूद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल आरोपित अभी जेल में ही है। छह दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने के बाद किशोरी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!