MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में अपना दल कमेरावादी पार्टी ने चला गांव की ओर का नारा देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाया गया।
मडियाहूं तहसील क्षेत्र के भानपुर पाल्हनपुर पटेला आदि गांव में चौपाल के माध्यम से अपना दल कमेरावादी चला गांव की ओर नारे के तहत जिलाध्यक्ष अवधेश सरोज के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज रहे। उक्त गांव में चौपाल लगाकर पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर अपना दल कमेरा वादी पार्टी के नीतियों पर विचार करते हुए संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपना दल कलऊ पासी के छोटे भाई मुकेश पासी को जिला सचिव विधानसभाध्यक्ष मछलीशहर चंद्रमणि पटेल विधानसभा अध्यक्ष मड़ियाहूं इंद्रजीत पटेल अपना दल यस छोड़कर आए डॉ राजेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर किसान मंच के विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश पटेल को मनोनीत किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य बौद्धिक मंच के जिलाध्यक्ष शारदा पटेल जिला सचिव तेज लाल पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष रागनी गौतम, दीपक कुमार कश्यप जिला मीडिया प्रभारी मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष सुनीता गौतम, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद पटेल, श्याम राज पटेल, मोहम्मद असलम अंसारी आदि अपना दल कमेरा वादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी