RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना पुलिस ने घना कोहरा को देखते हुए पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस पेट्रोल पंप मालिकों एवं ढाबा मालिकों को सचेष्ट किया है कि कोई भी बड़ी वाहन ढाबा के सामने अथवा पेट्रोल पंप के सामने ना रुकने पाएं जिससे दुर्घटना को आमंत्रण दिया जा सके। इसका पालन न करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को रामपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ ढाबा एवं पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ढाबा एवं पेट्रोल पंप मालिकों को बताया कि घना कोहरा को देखते हुए अपने सामने मुख्य हाइवे पर कोई भी ट्रक अथवा भारी वाहन खड़ा कर अनावश्यक कार्य न करें और न ही ढाबा के अंदर बैठकर घंटों खाना खाएं अगर भारी वाहनों को ड्राइवर खड़ी करना चाहता है तो वह हाईवे से छोड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर गाड़ी खड़ी कर तभी रुके। अन्यथा किसी भी दुर्घटना होने पर ट्रक ड्राइवर जिम्मेदार तो होगा ही साथ में ढाबा और पेट्रोल मालिक भी इसकी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। ऐसी दशा में अगर उनके सामने कोई भी भीषण दुर्घटना होती है तो उनकी पूरी जिम्मेदारी होगी और उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि एहतियान पेट्रोल पंप मालिक एवं ढाबा मालिकों को सतर्क कर दिया है किसी भी दशा में कानून का पालन करें और दुर्घटना से बचे।
Add
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी