MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील में सोमवार की शाम नगरवासियों ने बांग्लादेश में हुए हिंदू नरसंहार के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडिल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ महात्मा गांधी तिराहे पर पहुँचा।
महात्मा गांधी तिराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष एक सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और नरसंहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “बांग्लादेश में हिंदू बचाओ”, “हिंदुओं की निर्मम हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए। कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में नगरवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित हिंदू समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शांति और मानवाधिकारों की रक्षा की अपील की।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी