Breaking News

SHAHGANJ NEWS. इलेक्ट्रॉनिक की दुकान लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक

जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के डाकखाना तिराहा मुख्य मार्ग स्थित आयुष इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दुकान के मालिक रजनीकांत सेठ पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ सेठ नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। घटना की सूचना अगल बगल के लोगों ने फोन से दिया।
घटना रात कर डेढ़ बजे की है। जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं और तत्काल इसकी दुकान स्वामी व कोतवाली पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी की इस घटना में दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर एवं अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। दुकान स्वामी के अनुमान के अनुसार करीब दस से बारह लाख रुपये मूल्य के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!