Breaking News
👆चुनाव प्रचार के दौरान क्लाईव डायस का अक्षत और तिलक लगाकर स्वागत करती हुई महिला

MUMBAI NEWS. मनपा चुनाव: क्लाईव डायस का जनसंपर्क तेज, जनता का मिल रहा व्यापक समर्थन

MUMBAI. शिवसेना (उद्धव) के वार्ड क्रमांक-86 से कर्मठ एवं ईमानदार प्रत्याशी क्लाईव डायस ने दावा किया है कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वे जनहित के कार्यों से विकास की नई मिसाल कायम करेंगे। मनपा प्रभाग क्रमांक-86 से नामांकन दाखिल करने के पश्चात सोमवार को क्लाईव डायस ने अपने वार्ड अंतर्गत मरोल चिम्मटपाड़ा, सागबाग, सहार, भवानीनगर, ताकपाड़ा, गांवदेवी तलाव सहित विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया।

👆चुनाव प्रचार के दौरान जन समर्थन हासिल करते हुए क्लाईव डायस।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी जाति-वर्ग के नागरिकों ने डायस की उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस चुनाव में उन्हें ही अपना नगरसेवक बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि क्लाईव डायस कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिला के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व में वार्ड क्रमांक-75 से कांग्रेस टिकट पर मनपा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और उनका इंटरव्यू भी हो चुका था, किंतु अंतिम समय में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद उन्होंने शिवसेना (उद्धव) से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
अपने राजनीतिक जीवन में क्लाईव डायस ने अंधेरी क्षेत्र में अनेक रचनात्मक और जनहितकारी कार्य किए हैं, जिसके चलते क्षेत्र की जनता में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। उनके चुनावी प्रचार अभियान में शिवसेना (उद्धव) शाखा क्रमांक-86 के शाखा प्रमुख विपिन शिंदे सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!