JAUNPUR. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के पसेवां गांव में पांच महीने पहले सवर्ण के दबंग लड़को द्वारा गोली मार कर जयदेव चौहान के नवयुवक पुत्र की हत्या कर दी गयी थी। उस परिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने सांत्वना देते हुए पार्टी के तरफ से एक लाख रुपये का चेक क्षेत्रीय विधायक तुफानी सरोज के हाथो मृतक के पिता को दिया गया।
क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि 2027 में मेरी सरकार बनती है तो इस परिवार को पांच लाख का चेक और दिया जायेगा। यह एक लाख चेक केवल परिवार की माली हालत को देखते हुए दिया जा रहा है यह केवल सांत्वना है। उन्होने यह भी कहा कि यदि सपा की सरकार बनती है तो हत्या में शामिल लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज पहलवान, संजय सरोज, सपा के प्रवक्ता राकेश यादव और सपा कार्यकर्ता व प्रबुध लोग उपस्थित रहे ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी