Breaking News
*👆सुधा सिंह को लगातार दूसरी बार नगरसेविक निर्वाचित होने की खुशी में प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. अशोक टंडन सत्कार करते हुए।*

MUMBAI. दूसरी बार नगरसेवक निर्वाचित होने पर सुधा सिंह का हुआ सत्कार

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
MUMBAI. मुंबई में मनपा चुनाव में वार्ड क्रमांक-69 से सुधा सिंह को नगरसेवक निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में सोमवार देर शाम अंधेरी (पश्चिम) के जेपी रोड, मनीषनगर स्थित अडानी इंस्पायर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी व प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. अशोक टंडन ने सुधा सिंह का सत्कार किया।

इस अवसर पर सत्कारमूर्ति सुधा सिंह ने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद के कारण ही उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वार्ड-69 से हुए मनपा चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उभाटा प्रत्याशी को 4,615 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। सुधा सिंह ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पहला मनपा चुनाव वर्ष 2017 में वार्ड क्रमांक-67 से लड़ा था, जिसमें वे विजयी रहीं।
चुनाव जीतने के बाद किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सुधा सिंह ने बताया कि वार्ड-67 स्थित जुहू कैफे, आजमी गार्डन में ग्रिल लगवाने और कुर्सियों की मरम्मत कराई गई। इसके साथ ही गिल्बर्ट हिल और भवंस कॉलेज क्षेत्र में नालियों और गटरों के मरम्मत व लादीकरण का कार्य कराया गया। गणेशनगर, जुनैदनगर, खजूरवाड़ी और समतानगर सहित सभी बस्तियों में बिजली, पानी, सड़क और शौचालय आदि जैसी बुनियादी जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अशोक टंडन ने बताया कि नवनिर्वाचित नगरसेवक सुधा सिंह से उनका पारिवारिक संबंध है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें सुधा सिंह की चुनावी जीत की जानकारी मिली, उन्हें अपार खुशी हुई। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सुधा सिंह को जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और शक्ति के साथ करने का सामर्थ्य प्रदान करें।
इस अवसर पर सीमा टंडन, डा. राशि, डा. आयुष टंडन और चेतन मालाडकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!