Breaking News

जौनपुर। सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से युवक घायल

जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप बाइक सवार युवक पिकअप की टक्कर से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगौली निवासी शिवम विश्वकर्मा (22) पुत्र प्रेम लाल विश्वकर्मा अपने घर नगौली मुंगरा बादशाहपुर रोड से बाइक लेकर आ रहा था तभी मुंगरा बादशाहपुर के ही तरफ़ से आ रही पिकअप से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटर साईकिल में जा भिड़ा जिसे देख आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया जिसमें शिवम को ज्यादा चोट आने पर लोगों ने एंबुलेंस को फ़ोन कर बुलाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया। डॉ देवेन्द्र कुमार पाल ने प्राथमिक उपचार कर युवक को गम्भीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया तब तक शिवम के परिवार वालों को सूचना दे दी गई थी और परिवार के सदस्य अस्पताल पर पहुंच गए और जिला चिकित्सालय शिवम के साथ गए वहीं पर पिकअप सवार और सामने से आ रही मोटर साइकिल पर सवार युवक ज्यादा चोट न आने के कारण भागने में सफल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!