RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने स्कॉर्पियो में बाइक सवारों द्वारा टक्कर मार देने से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार की रात लगभग 9:00 बजे की है।

बताया जाता है कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव निवासी अभिषेक प्रजापति एवं गांव के ही सोनू दुबे किसी वैवाहिक समारोह में पल्सर बाइक से भदोही जा रहे थे। दोनों रामपुर में स्थित प्रसाद फीलिंग के सामने पहुंचे थे कि पेट्रोल पंप से एक स्कॉर्पियो तेल लेकर हाईवे पर चढ़ रहा था तभी अनियंत्रित बाइक सवारों ने स्कॉर्पियो में ड्राइवर के दरवाजे पर अनियंत्रित होकर तेज टक्कर मार दिया, टक्कर इतना भीषण था की बाइक चला रहा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सोनू दुबे बाइक से सड़क पर गिरकर चोटहिल हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया। डाक्टर ने मामूली उपचार के बाद जिला दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अभिषेक प्रजापति की रास्ते में मौत हो गई और सोनू दुबे की इलाज जारी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी