Breaking News

MARIYAHU. पाली गुतवन मार्ग का चौड़ीकरण ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा बोले विधायक डॉ. आरके पटेल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू विकासखंड के सुभाषपुर बाजार के गुतवन मोड़ पर पाली बाजार से गुतवन मोड़ तक 8:30 किलोमीटर सड़क की चौड़ीकरण एवं सुंदृढ़ीकरण की स्वीकृत होने पर भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ आर के पटेल रहे।


मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के पाली बाजार से गुतवन बाजार तक 1497.61 लाख रुपए की लागत से एन एच 135 हाईवे से होते हुए गुतवन बाजार तक जाने वाली सड़क की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति लोकप्रिय विधायक डॉक्टर आरके पटेल के द्वारा होने के कारण शुक्रवार को विशाल शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास संपन्न करते हुए विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने कहा कि यह मार्ग अत्यंत ही ग्रामीणों के लिए दूरूह हो चुका था आने जाने में हमारे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वाहनों का आवागमन सिंगल रोड होने का कारण नहीं हो पता था लेकिन अब इसका चौड़ाई बढ़ जाने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय पहुंचने में सुगमता होगी और जल्दी लोग हाईवे से जुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।


भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश सिंह ने कहा कि विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर आर .के पटेल ने पिछले 4 वर्षों में मडियाहूं विधानसभा के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया। अपने विधानसभा क्षेत्र के अंदर 50 बेड का फील्ड हॉस्पिटल बनवाया,अटल मॉडल स्कूल का निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा ऐसे अनेकों कार्य विधायक जी के द्वारा किया गया है, जो क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य रहा है।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, जिलाध्यक्ष अपना दल एस लाल बहादुर पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, सुभाष सिंह संतोष सिंह प्रधान, रविशंकर दुबे, सुरेश गुप्ता ,मनोज सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश चौबे विजय यादव अजीत चौहान गौरव सिंह प्रिंस कन्हैया लाल पटेल, ललई सरोज स्वतंत्र मिश्रा वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!