Breaking News

जौनपुर। बीईओ के औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, मानदेय काटने की हुई कार्रवाई

जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य द्वारा शनिवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें दो विद्यालयों के शिक्षामित्रों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध मानदेय काटने की कड़ी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य सुबह 9:05 बजे प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक तो उपस्थित मिले लेकिन शिक्षामित्र पूनम देवी विद्यालय से नदारद मिलीं। इस पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उक्त शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। इसके पश्चात 10:39 बजे खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय गजना पहुंचे, वहां भी निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक तो मौजूद थे, लेकिन शिक्षामित्र अंजू देवी अनुपस्थित पाई गईं। एक ही दिन में दो अलग-अलग विद्यालयों में शिक्षामित्रों के गायब मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों से भी कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षामित्र अंजू देवी का भी एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की। वही प्राथमिक विद्यालय कुछमुछ में निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति संख्या से कम मिली एवं विद्यालय परिसर में गंदगी मिली जिस पर सम्बंधित प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था जिसका उद्देश्य विद्यालयों में पठन-पाठन और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षामित्रों की उपस्थिति समय से होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति की निगरानी करें, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!