Breaking News

JAUNPUR. ईरान में खामनेई के निधन पर जौनपुर उबला, एक समुदाय ने किया प्रदर्शन

JAUNPUR. जौनपुर जिले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर मिलते ही जौनपुर में उबलने लगा, सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारेबाजी करते हुए
एसपी कार्यालय तक पहुंचकर अपना विरोध जताया।
ईरान के नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर जैसी ही टीवी चैनल के जरिए मिली जौनपुर शहर के मुस्लिम समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। रविवार को भारी संख्या में मुस्लिम का एक समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। विशेषकर महिलाओं में गम और नाराजगी स्पष्ट दिखाई दी।
शहर के विभिन्न मोहल्लों से एकत्रित हुई महिलाएं रोती-बिलखती हुई जुलूस की शक्ल में निकलीं और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग की। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे नारेबाजी कर रही थीं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!