Breaking News

जौनपुर। ग्रापए बदलापुर के अखिलेश यादव अध्यक्ष, सुशील महामंत्री हुए निर्वाचित

जौनपुर। जिले के बदलापुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील इकाई बदलापुर जौनपुर की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया। जिसमें सर्व सम्मति से अखिलेश यादव को अध्यक्ष, सुशील श्रीवास्तव को महामंत्री, भ्रमर यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अतिथि जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा किसी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य है। संगठन कोई छोटा बड़ा नहीं होता। नव निर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा संगठन के सभी सदस्यों ने जो भरोसा जताया है जिसके सहयोग के लिए आप लोगो के साथ हमेशा तैयार मिलूंगा ।


संगठन द्वारा सर्व सहमति से पवन सोनी, ओम प्रकाश सेठ को उपाध्यक्ष, सूरज जयसवाल, संदीप गुप्ता महामंत्री, पंकज बिंद, राम आसरे मौर्य, प्रशांत तिवारी मंत्री, प्रमोद सिंह कोषाध्यक्ष, कुलदीप विश्वकर्मा संगठन मंत्री, दिलशाद प्रचारक मंत्री, अरविंद मिश्रा संप्रेक्षक, पंकज, सूरज सदस्य निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पांडेय ने किया।
इस मौके पर जिला सचिव लक्ष्मी नारायण मौर्य, जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!