Breaking News

जौनपुर। दबंगो ने लाठी डंडे से पीट कर किया लहुलुहान, चार के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में एक मार्च की रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में लालमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल के पिता कैलाश नाथ यादव ने थाना केराकत में दी गई नामजद तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही ईश्वर कुमार, शक्ति मान सहित अन्य लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उनके पुत्र लालमन यादव को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लोहे की रॉड, लाठी-डंडों व पंच से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
बताया जाता है कि घटना के समय लालमन के साथ उसका साथी सुधांशु भी था। मारपीट शुरू होते ही वह किसी तरह जान बचाकर भागा और घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर सीधे थाना केराकत गए। वहां से पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसका उपचार व चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी केराकत थाना ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को पकड़कर शांति भंग में धारा 151 के तहत चालान किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!