जौनपुर। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की पहल रंग लाई है। लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस (20401/20402) का ठहराव अब जलालगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। यह व्यवस्था 6 मार्च से लागू होगी। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता इस ठहराव की मांग कर रही थी, जिसे सांसद ने लोकसभा में उठाया और रेल मंत्री को पत्र लिखकर जोरदार पैरवी की।
मंगलवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने आधिकारिक पत्र जारी कर ठहराव की पुष्टि कर दी, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। 6 मार्च को सांसद प्रिया सरोज जलालगंज स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। इस फैसले से विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं ग्रामीण यात्रियों को अब दूसरे स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी