Breaking News

जौनपुर। बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई

जौनपुर। जिले की बुधवार को नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर बच्चों को रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट और पत्थर बाजी में तीन लोग ज़ख़्मी हो गए। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण करावा कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


मामला कुछ इस प्रकार बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास होली के दिन लगभग 11बजे बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर सोनकर पक्ष से हुई मारपीट और पत्थर बाजी की घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ला निवासी विद्या शुक्ला उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र ज्ञान दास शुक्ला, संजीव कुमार शुक्ला उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र विद्या शुक्ला, अमित चौबे उम्र लगभग 40 वर्ष तीनों लोग घायल हो गए।

सूचना पाकर क्षेत्र में चक्रमण कर रहे शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सराय पोखता पुलिस चौकी प्रभारी राजीव रंजन काफी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेज वाए और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई घायल नहीं हुआ है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!