Breaking News

जौनपुर। संदिग्ध स्थिति में युवक का फांसी से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पीछे मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता पुत्र राम लुटावन गुप्ता निवासी खुटहन का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव‌ कब्जे में ले लिया है।

फोटो- सूचना के बाद मौके पर पहुंची जनता

मंगलवार की सुबह लोग खेत की तरफ काम करने गये थे। नाले के पास शीशम के पेड़ से लटकता शव देख वे शोर मचाने लगे। शव की पहचान खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में होते ही इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। शव देखते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई। कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम करते थे। सोमवार की शाम पत्नी को फोन पर बताया था कि आज रात नहीं आएंगे। सुबह संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे पर लटकता पाये जाने से घटना के पीछे कई सवाल खड़े हो गए। स्वजनों का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने आवश्यक तथ्य जुटाए।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!