जौनपुर। जिले के जफराबाद क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पास बुधवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक सहज जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दिया।उनकी बाइक तथा बैग व एक मोबाइल लेकर भाग गए।घायल अवस्था मे।उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
ऊक्त गांव निवासी प्रेमचंद यादव पुत्र तेजू यादव घर से सवा किमी दूर गोसाईपुर चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र चलाते है।बुधवार की रात को लगभग नौ बजे वह अपना केंद्र बन्द करके बाइक से घर जा रहे थे।केंद्र से 500 मीटर दूर ब्राह्मण बस्ती के पास वे जब पहुंचे उसी समय एक बाइक पर कुछ बदमाश उन्हें रोक कर उनको गोली मार दिए।उसके बाद उनकी बाइक व बैग तथा एक मोबाइल लेकर भाग गए।बदमाश की गोली उनके सीने व पेट के बीच मे लगीं है।गोली लगने के बाद वे भागकर ब्राह्मण बस्ती में गए।उन्होंने लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाया।ब्राह्मण बस्ती के लोग ग्राम प्रधान को बुलवाकर प्रेमचंद को तत्काल जिला चिकित्सालय लिवा गए।वहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके ओर पहुंचकर सीसी टीवी फुटेज तलाश रहे है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी