Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में नाबालिक युवती के साथ चार नकाबपोश युवको ने किया सामुहिक दुष्कर्म, थाने में बैठाई गई पीड़ित

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गए नाबालिक युवती के साथ नकाबपोश चार युवकों ने गेहूं के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया, जब हालत गंभीर हो गई तो खेत में ही नकाबपोश दुष्कर्मियों ने युवती को छोड़कर फरार हो गए। घटना तीन दिन पहले की रात 9:00 बजे की बताई जाती है।
बताया जाता है कि एक गांव में 26 मार्च की रात 9:00 बजे नाबालिक युवती शौच के लिए घर के बगल में गई हुई थी। जहां पर चार युवकों ने नाबालिक को जबरदस्ती घर से 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में उठा लेंगे और वहां बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब हालत गंभीर हो गई तो चारों युवकों ने उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। इधर रात अत्यधिक होने के कारण जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया तो गंभीर अवस्था में उसे घर से 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ी हुई मिली। आरोप है कि जाते जाते नकाबपोश युवकों ने नाबालिक को धमकाया कि अगर किसी से बताया तो पूरे परिवार को जान से मारकर खत्म कर देंगे।
चारों युवकों की डर से परिजनों ने किसी से भी घटना की जानकारी नहीं दिया और युवती की इलाज करवाया इसके बाद घटना का पता आसपास के लोगों चला तो कुछ लोगों ने परिवार वालों को हिम्मत दिया और शुक्रवार की शाम पीड़ित युवती को लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म करने की लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने पीड़ित से लिखित तहरीर पाने के बाद परिजनों से पहली तहरीर हटवा दिया और आरोप है कि दूसरी तहरीर लिखवाई गई। मामला सामूहिक दुष्कर्म का था इसलिए पुलिस ने पीड़ितों से कहा कि इसकी जांच किया जाएगा तब कार्रवाई होगा। समाचार लिखे जाने तक शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक पीड़ित युवती का मेडिकल मुआयना तक नहीं कराया गया था बल्कि उसकी मां के साथ कोतवाली परिसर में ही बैठाया गया था। परिजनों की माना जाए तो पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए ले आई है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!