Breaking News

जौनपुर । आखिरकार अवैध रूप से संचालित लक्ष्मी नर्सिंग होम सील, सीएमओ के आदेश पर कार्रवाई

जौनपुर। जिले के रामपुर विकास खंड में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित हो रहे लक्ष्मी नर्सिंग होम को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर से महज लगभग 200 मीटर की दूरी पर यह नर्सिंग होम लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। स्थानीय निवासी सोनू गुप्ता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल तथा जिलाधिकारी को लिखित रूप में दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल में बिना मान्यता के प्रसव सहित अन्य चिकित्सीय सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के अधीक्षक डॉ. प्रभात कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान नर्सिंग होम बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग होम को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अन्य अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लिनिक संचालकों में भी खलबली मच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता के संचालित किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लिनिक के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बताया जा रहा है कि रामपुर विकास खंड क्षेत्र में ऐसे कई और अस्पताल और क्लिनिक विभागीय मिलीभगत के चलते अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि रामपुर के चिकित्सा अधिकारी प्रभात यादव इन पर कब तक और कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!