जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के नयपूरा रामपुर मार्ग पर लेपिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। शाम को लेपिंग का कार्य हुआ सुबह सब गिट्टी उखड़ कर सड़क के किनारे लगने लगी, यह देख ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त हो गया और कार्य को रोकवा दिया। सभी ग्रामीणो ने लेपिंग की हुई गिट्टी को हाथ से उठा कर दिखाने लगे ठेकेदार की लापरवाही यह बयां कर रही है कि सड़क पर तार कोल का छिड़काव सही ढंग से नहीं हो रही है न तो रोलर से सही दबाव किया जा रहा है। संतोष राय व अरुण सिंह ने बताया कि पांच साल के बाद यह सड़क बन रही है वो भी घटिया किस्म की बन रही है। पीडब्लूडी के एक्सईएन से फोन से बात हुई तो उन्होने बताया कि सुचना मिली है मौके पर जे ई व एस डी ओ को भेज रहा हूं। मानक के हिसाब से कार्य करवाया जायेगा कार्य रोकने वालों में हरीश पान्डेय, शुभम पान्डेय, ओमप्रकाश निषाद, संतोष पान्डेय, राहुल राय, रमेश रावत, राजन यादव, लल्लन राय, अंशु विश्वकर्मा, समीर पान्डेय, ऋषिकेश राय, जोगी बाबा, जोगिन्दर राय आदि लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी