Breaking News

जौनपुर। शादी से लौट रहे कुक को घसीटते हुए पेड़ से टकराकर बोलेरो पलटी, कुक की मौत

जौनपुर। शादी समारोह में खाना बनाकर घर लौट रहे एक अधेड़ कुक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी और करीब बीस मीटर तक घसीटते हुए पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में विक्की सवार कुक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो और शव को कब्जे में लेकर मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी 58 वर्षीय रामदवर मौर्य बुधवार को अपने साथी के साथ सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरुआरीपुर गांव में आयोजित एक समारोह में खाना बनाने गए थे। काम खत्म कर दोनों विक्की से घर लौट रहे थे।बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ बलिया राजमार्ग पर सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव स्थित नर्सरी के पास साथी को प्यास लगी तो वह हैंडपंप पर पानी पीने चला गया। इधर रामदवर विक्की के सहारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो यूपी 44क्यू 8817ने उन्हें चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो रामदवर को करीब बीस मीटर तक घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से भाग निकला। बदहवास साथी ने लोगों की मदद से रामदवर को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी थाने पर पहुंच गए। मृतक दो बेटों और एक बेटी का पिता था। उसने तीनों बच्चों की शादी कर दी थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील मौर्य की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!