Breaking News

जौनपुर। बरसठी पुलिस ने छ: अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव की टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित छ: अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना बरसठी पर पंजीकृत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक भार्गव पुत्र व्यासमुनि निवासी हरिद्वारी थाना बरसठी, अभिषेक गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी हरिद्वारी, अखिलेश गौतम उर्फ मंजय पुत्र फूलचन्द्र गौतम निवासी कोहड़ा थाना मछलीशहर, अमन उर्फ रेड्डी पुत्र राजेश गौतम निवासी हरिद्वारी, नन्द किशोर उर्फ नन्दू पुत्र स्व. मातादीन निवासी हरिद्वारी तथा एक बाल अपचारी शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल विजयशंकर सरोज, राजकुमार यादव, पवित्र भूषण तिवारी, हरीश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!