Breaking News

जौनपुर। रामपुर में बाउंड्रीवाल तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन चौकी अंतर्गत गोसाईपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सूचना देने के बावजूद पुलिस के समय पर मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसाईपुर गांव निवासी सुधीर सिंह उर्फ रानू के घर में 21 मई की रात चोर घर के पूरब दिशा स्थित बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने मुख्य दरवाजा खोलकर कमरे में रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी में रखी सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, सिकड़ी, पैजनी, पीतल के बर्तन तथा नकदी समेत लगभग सात लाख रुपये मूल्य का सामान चोर उठा ले गए।

फोटो- चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी

बताया जाता है कि चोरी को अंजाम देने के बाद चोर अलमारी को भी अपने साथ उठा ले गए। बाद में वह अलमारी घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में टूटी-फूटी हालत में पड़ी मिली। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी गायब होने पर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार सुबह करीब छह बजे सिधवन चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। पीड़ित सुधीर सिंह ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को रामपुर थाने में लिखित तहरीर भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

घटना के बाद गांव के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रात में नियमित पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!