मड़ियाहूं। जौनपुर जिले की मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन पकड़ते समय हाथ फिसल जाने से युवक ट्रेन के नीचे चले जाने से गंभीर घायल हो गया। जीआरपी पुलिस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं इलाज के लिए पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी आशीष कुमार 30 बुधवार की सुबह किसी कार्य से मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए अचानक पहुंचा उस समय जौनपुर प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी हुई थी और वह प्रयागराज की तरफ रवाना हो गई थी। आशीष कुमार दौड़कर ट्रेन को पकड़ने के लिए दरवाजे पर लगी पाइप पकड़कर अंदर जाने के लिए पैर आगे बढ़ाया था कि उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन पटरी के बीचो-बीच चला गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। स्टेशन पर यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। ट्रेन जाने के बाद युवक को पटरी से प्लेटफार्म पर लाया गया जिसकी हालत गंभीर थी। बताते हैं कि स्टेशन मास्टर और जीआरपी पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी मड़ियाहूं भेजा, जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होना बताया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी