Breaking News

जौनपुर। रामपुर पुलिस ने वज्र की भांति अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए निकाला बाइक मार्च

जौनपुर। जिले की रामपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम ऑपरेशन वज्रपात के तहत गांव में गांव में बाइक मार्च कर अपराधियों एवं अराजक तत्वों पर निगरानी किया। बाईक मार्च को देखते हुए अपराधी एवं अराजक तत्व भागते देखे गए। पुलिस के कड़े तेवर को देखते हुए अपराधियों एवं अराजक तत्व और शराबियों में भय का माहौल देखा गया।

फोटो- जमालापुर पट्टी गांव में बाइक मार्च करते पुलिसकर्मी

बताया जाता है कि रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार की देखरेख में गुरुवार की शाम 4:00 बजे 30 पुलिस कर्मियों के साथ बाइक से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने रामपुर बाजार, गंधौना, यादव नगर, संजयनगर, रामजी नगर, जोगापुर होते हुए पट्टी गांव में प्रवेश किया। गांव में पुलिस की सायरन बजते और भारी संख्या में पुलिस को देखते हुए अराजक तत्व गलियों में भागते देखे गए।

पुलिस ने लोगों को समझाया की अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। वही जमालापुर बाजार में बाईक मार्च में व्यापारियों को अपने-अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बाजार में घूमते हुए दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही गई पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने का वालों का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!