Breaking News

जौनपुर। गड्ढे में डूबने से छोटे भाई की मौत, सदमे में बड़े भाई ने भी तोड़ा दम

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के परासिन गांव में रविवार को दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। बीमार चचेरे बड़े भाई का हालचाल लेकर लौट रहे छोटे भाई की घर के पास एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। देर रात जब बड़े भाई को छोटे भाई की मौत की सूचना मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा और अटैक आने से उनकी भीमौत हो गई। कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परासिन गांव निवासी 70 वर्षीय राम नारायण पुत्र सियंम्बर प्रजापति अपने चचेरे बड़े भाई 85 वर्षीय राम दवर पुत्र पुन्नवासी का हाल जानने उनके घर गए थे। राम दवर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार राम नारायण शाम को उनसे मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास स्थित एक गहरे गड्ढे में गिरने से वह डूब गए।
काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश शुरू की गई तो उनका शव गड्ढे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, देर रात राम नारायण की मौत की सूचना जब उनके बीमार बड़े भाई राम दवर को मिली तो वह सदमे में आ गए। परिजनों का कहना है कि खबर सुनने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अटैक आया और देखते ही देखते उनकी भी मौत हो गई।
एक ही परिवार में दो बुजुर्ग भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोगों की भीड़ परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!