जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख उषा देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुरानी कार्यवाही की ध्वनि मत से पुष्टी की गई और सरकार के सभी योजना पर बिन्दुवार मुख्यमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना स्वास्थ्य एवं बाध्याकरण योजना बाल विकास पुष्टाहार योजना पेय जल योजना पशु पालन एवं टीकाकरण योजना समाज कल्याण योजना महात्मा गांधी योजना स्वच्छ भारत मिशन योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना पंचम राज्य वित्त एवं शिक्षा पर चर्चा किया गया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख बिनय कुमार सिंह ने बताया कि जो भी सरकार की योजना आती है जो बजट मिलता है उस बजट से सरकार के मनसा अनुसार विकास कार्य करवाया जाता है बैठक में विकास कार्य के लिए 3.75 करोड़ रूपए के अनुमानित बजट का प्रस्ताव दिया गया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ए डी सी ओ केराकत प्रिति सिंह सी एस सी मुफ्तीगंज के प्रभारी डा० एस के पटेल शिक्षा विभाग से ए बी एस ए बाल पुष्टाहार से सी डी पी ओ समाज कल्याण से आकाश यादव मनरेगा से रचित कपूर दिनेश चंद्र अजय राजपूत प्रवीण पाठक एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर गुप्त ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी