Breaking News

जौनपुर। साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जौनपुर। साइबर क्राइम सेल ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 3 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक तथा साइबर ठगी से प्राप्त 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को लोन व निवेश का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, वेरिफिकेशन शुल्क और अन्य चार्ज के नाम पर रकम वसूलता था। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में मंगाकर तत्काल निकाल ली जाती थी।
साइबर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज हैं तथा राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 20 से अधिक शिकायतें भी दर्ज हैं।
पुलिस का दावा है कि गिरोह अब तक करीब ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!