Breaking News

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जन विकास संस्थान ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जन विकास संस्थान द्वारा मडियाहूं ब्लॉक के रामपुर नदी (कलिंजरा) व बरमदेवा ग्राम पंचायतों में विशेष गोष्ठी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उड़ान परियोजना* के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर मो. मोहसिन अंसारी व सामुदायिक विकास कार्यकर्ता शिवप्रकाश, बेबी जी ने बाल श्रम के दुष्परिणामों पर जानकारी दी।
बताया गया कि *18 वर्ष से कम आयु* के बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है।यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखे तो *चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098* पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा, “बच्चों का सबसे पहला अधिकार शिक्षा है। शिक्षा के बाद ही अन्य विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 55 किशोर-किशोरियों और महिलाओं ने *बाल श्रम मुक्त गांव बनाने की शपथ* ली। अंत में किशोर-किशोरियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। *हर बच्चे का यही अधिकार, शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा प्यार”* के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
इस मौके पर जन विकास संस्थान के कार्यकर्ता अंजली, सानिया, मनीषा, अंकिता, प्रिया, सृष्टि, अर्चना, रितिका और रामआसरे भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!