जौनपुर। बरसठी निवासी पत्रकार विपिन प्रकाश दुबे की पिता राजीतराम दुबे का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे उनके निधन की जानकारी मिलते ही पत्रकारों और क्षेत्र के लोगों ने शोक जाते अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र विनय प्रकाश दुबे ने मुखाग्नि दिए। स्व. दुबे अपने पीछे चार पुत्र विनय प्रकाश, वेद प्रकाश, आनंद प्रकाश और विपिन प्रकाश दूबे का भरा पूरा परिवार छोड़कर गोलोक चले गए।
शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक शोकसभा मड़ियाहूं तहसील पर हुई जिसमें पत्रकार विपिन प्रकाश दुबे के पिता की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया महामंत्री जय सिंह, अनिल सिंह, मोहम्मद आरिफ खान के अलावा मुकेश मोदनवाल, मनोज गुप्ता, याकूब अली, चेतन सिंह, गौरव मिश्रा, निक्की सिंह, प्रफुल्ल दुबे समेत संगठन के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी