जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओबीसी कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने कहा कि राहुल गांधी देशवासियों के लिए नहीं प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए जननायक है। आने वाले समय में वह हम लोगों के प्रधानमंत्री के रूप में मिले होंगे। उनके नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस संजय माली, जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय सैनी, विजय बहादुर यादव, महासचिव प्रमोद शर्मा, विजय प्रजापति केपी, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी