Breaking News

जौनपुर। बाजार गयी युवती हुई लापता, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र में साइकिल बनवाने बाजार गयी युवती घर वापस नहीं लौटी । परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि तीन जुलाई की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी बहन उम्र करीब सत्रह वर्ष घर से साइकिल बनवाने बाजार गयी लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी । वह तथा उसके परिवार के लोग पास-पड़ोस व नाते-रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!