Breaking News

जौनपुर। गोदान एक्सप्रेस से कटकर मड़ियाहूं में छात्रा की हुई मौत

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रेलवे लाइन पर एक नाबालिग मासूम की कट कर मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि मुकुंदपुर गांवनिवासी शिव बाबू पटेल की 15 वर्षीय पुत्री सुहाना कक्षा 9 की छात्रा है। रविवार की दोपहर 12:30 बजे मुंबई से चलकर गाजीपुर जाने वाली गोदान डाउन एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।
परिजनों की माना जाए तो रविवार को सुहाना खाना खाने के बाद सो गई और कैसे रेलवे लाइन पर चली गई किसी भी परिजन को पता नहीं चला। जब उसकी ट्रेन से दो टुकड़ों में कटकर मौत हो गई तो परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। देर शाम परिजनों की मांग पर पंचनामा कर पुलिस ने शव को सौंप दिया।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!