Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में तालाब में नहाते समय डूब जाने से युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में स्थित तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण युवक की डूब कर मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की तालाब से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि बुजुर्गा गांव निवासी मोहम्मद इरफान खान पुत्र अब्दुल समद 18 वर्ष रविवार की सुबह 10:00 बजे सेऊर तालाब पर नहाने के लिए आया हुआ था।नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के बाद उसकी डूब कर मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना आसपास के लोगों ने परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा इकराम खान ने सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!