Breaking News

मड़ियाहूं। स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। उक्त मामले में मृतक की मां ने कोतवाली में पहुंचकर गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटगई है। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। वीडियो में स्कॉर्पियो सवार लोहे की राड लेकर स्कॉर्पियो में बैठते नजर आ रहे हैं।

फोटो- थाना परिसर में बैठी मृतक की मां कहकसा

जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्रम निवासी महताब अंसारी 28 वर्ष सुबह अल्ट्रासाउंड कराने आया था। अल्ट्रासाउंड कराकर वह वापस घर लौट रहा था। वह जैसे ही अपनी बाइक लेकर शिवपुर बाईपास के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त मामले में मृतक की मां कहकशां कोतवाली में पहुंचकर गांव के ही विपक्षीजनों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार विपक्षियों से 8 वर्ष पूर्व मारपीट के मामले में फौजदारी का मुकदमा चल रहा है। जिस स्कॉर्पियो नें उसे टक्कर मारी है वह सुबह गांव में देखी गई थी।

फोटो- दुर्घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!