Breaking News

मड़ियाहूं। अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, जय सिंह पत्रकार बने पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष

मड़ियाहूँ। जौनपुर जिले में अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जय सिंह पत्रकार को पार्टी के पंचायत मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।


बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जनचौपाल आयोजित कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की नीतियों, विचारों और जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाया जाए। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है।

विशिष्ट अतिथि विधायक डा. आर.के. पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ पर संगठन का गठन पूरा करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी का जनाधार उतना ही व्यापक होगा।

जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में सहभागी बनना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान होने से उनका विश्वास संगठन के प्रति और अधिक मजबूत होता है।

जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी और समितियों का गठन पूरा करने का निर्देश दिया। प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घर जाकर पार्टी का झंडा लगवाएं तथा गांव-गांव संगठन विस्तार अभियान को गति दें।

बैठक का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य डा. सुनीता वर्मा, प्रदेश सचिव युवा मंच उदय प्रताप पटेल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वाराणसी परिक्षेत्र ओमप्रकाश पासी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, नितेश पाठक, राजेंद्र पटेल, कन्हैयालाल पटेल, रवि गुप्ता, अजीत पटेल, रवि पटेल, सार्जन पटेल, राकेश कुमार, मनोज सिंह, शिवम सिंह, महेंद्र पटेल, सौरभ सिंह, दीपक गौड़, राजबहादुर पटेल, कपिल देव, लालजी पटेल, जवाहरलाल वर्मा, लल्लन पटेल, रोहित पटेल, दुर्गावती देवी, हरिलाल पटेल, त्रिभुवन पटेल, बबलू सरोज, राजवंस पटेल, संतोष पटेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!