Breaking News

जौनपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में सैकड़ो वर्ष पुराना नाला पाटने से ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम से किया शिकायत

जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील के औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में सैकड़ों वर्ष पुराना जीतापुर ड्रेन को कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ में मिट्टी गिराकर पाटने से कई ग्राम सभा के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर दर्जनों ग्राम वासियों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर ड्रेन को पाटने से रोकने की मांग किया है।
बताते हैं कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 135 ए के पूरब तरफ ग्राम सभा सिधवन में सैकड़ो वर्ष पुराना प्राकृतिक नाला है जो जीतापुर ड्रेन के नाम से मशहूर है। इस नाले से सिधवन, जीतापुर, सकरा, बहेड़ुआ, भरथीपुर कसेरू ग्राम सभाओं से होते हुए गंदा पानी वरूणा नदी में गिरता है। सोमवार को इन दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने मड़ियाहूं तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार से शिकायत करते हुए गांव के दर्जनों लोगो का नाम देकर आरोप लगाया है की इस पुराने प्राकृतिक नाले में मिट्टी गिराकर अपनी दबंगई के बल पर नाले को पाट रहे हैं। इस ड्रेन के पाट दिए जाने से बरसात में कई गांव जलमग्न होने की संभावना प्रबल हो गई है। भयंकर बाढ़ जैसी तबाही भी इन गांव में आ सकती है और जान माल का भारी नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने एसडीएम से मांग किया की बरसात के मौसम में बाढ़ की तबाही से सैकड़ो गांवों को नाला पाटने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर बचाया जाए।
एसडीएम से शिकायत करने वालों में कंचन प्रसाद यादव, श्री नारायण, मुलायम यादव, उमेश चंद्र, चौधरी चरण, मानसिंह, राजेश, दलजीत, मोहन यादव, संतोष कुमार, विनय कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, उमाशंकर, रामधनी, बद्री प्रसाद, प्रेमचंद समेत काफी संख्या में लोग रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!