Breaking News

जौनपुर। बरसठी में फ्री हवा भराने को लेकर खूनी संघर्ष, साइकिल मिस्त्री गंभीर

जौनपुर। जिले की बरसठी बाजार में साइकिल में फ्री हवा भराने को लेकर मंगलवार की सुबह खूनी संघर्ष खेला गया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने साइकिल मिस्त्री को हाकी, राड, लाठी से जमकर पीटा गया। घायलावस्था में साइकिल मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बरसठी बाजार में स्थित सब्जी मंडी में लोकेश विश्वकर्मा साइकिल की दुकान खोल रखा है। मंगलवार की सुबह 7:00 बजे भगवानपुर गांव निवासी एक मनबढ़ साइकिल में हवा भराने के लिए पहुंचा और दुकानदार से अपनी साइकिल में हवा भरवाया, जब जाने लगा तो साइकिल मिस्त्री ने कहा कि अभी-अभी दुकान खुला है बोहनी नहीं हुई है कुछ बोहनी करा दो फिर जाओ। इसके बाद दोनों में कहां सुनी हो गई। यहां तक की साइकिल खड़ी करने की भी बात होने लगी। इसके बाद मनबढ़ ने अपने गांव से एक दर्जन लोगों को बुला लिया आरोप है कि सभी लाठी डंडा लोहे की राड लेकर मौके पर पहुंचे, मनबढ़ों ने न आव देखा न ताव साइकिल मिस्त्री को ही लाठी डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान घर के अंदर से लोकेश विश्वकर्मा का पिता महेश एवं अन्य बीच बचाव करने के लिए आए तो उसकी भी जमकर लाठी डंडा, लात मुक्कों एवं लोहे की राड से जमकर पिटाई कर दिया जिसके बाद महेश विश्वकर्मा लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। मनबढ़ों ने साइकिल मिस्त्री के पिता महेश चंद्र विश्वकर्मा की मौत हो जाने की आशंका के बाद लाठी डंडा, लोहे की राड लेकर फरार हो गए। बताते हैं कि मारपीट करने वाले मनबढ़ एससी होने का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले थाने पर पहुंचकर साइकिल मिस्त्री के ऊपर ही उल्टे मारपीट करने का आरोप लगाकर शिकायत किया। पुलिस ने भी मामले की जांच करना उचित नहीं समझा और तुरंत मनबढ़ों की तरफ से मारपीट, एससीएसटी समेत कई अन्य धाराओं में महेश विश्वकर्मा लोकेश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संदीप मौर्य समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। तभी दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और थोड़ी ही देर में जीवन मौत से संघर्ष करते हुए घायलावस्था में साइकिल मिस्त्री के पिता महेश विश्वकर्मा को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तुरंत घायल साइकिल मिस्त्री को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामूली उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने साइकिल मिस्त्री लोकेश विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ मड़ियाहूं के हवाले कर दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!