जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार देर रात आपसी विवाद में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। था। बताते हैं कि दहशतगर्दों ने चारा काटने वाली मशीन में युवक को बांधकर जमकर लाठियों से पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की छाती पर चढ़कर तांडव नृत्य कर रहे दहशतगर्दों को उतारा और स्थिति को नियंत्रित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर निवासी दिनेश तिवारी उर्फ मोनू (26 वर्ष) का पड़ोसी महावीर तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मृतक की मां अनारा देवी ने आरोप लगाया है कि महावीर तिवारी एवं उसके परिजनों ने दिनेश को अपने दरवाजे पर लगी काटा (भूसा काटने) वाली मशीन से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तुरंत पुलिस को सूचना दिया आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी महावीर तिवारी एवं उसके परिजनों ने युवक के छाती पर चढ़कर मरने के बाद भी तांडव नृत्य कर रहे थे। जो इस कांड को देखा उसके दिलों दिमाग में दहशत बैठ गई। उसके बाद पुलिस ने किसी तरह सभी लोगों को नियंत्रित करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया और युवक को इलाज का बहाना बताते हुए उसे सरकारी अस्पताल पर ले गए जहां से डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित होने पर शव को थाने ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया।
वहीं पुलिस नहीं बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के समय मृतक की पत्नी श्रिया तिवारी अपने मायके गई हुई थीं। दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसके दोनों बड़े भाई मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। दिनेश अपने पीछे करीब डेढ़ वर्ष की मासूम पुत्री राधिका को छोड़ गया है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) विजय चौधरी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी