जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव में बुधवार की सुबह प्रेमी की तलाश में मुंबई से पहुंची प्रेमिका ने जमकर हड़कंप मचाया। उसके बाद घर पर पंचायत बैठी पंचायत में फैसला किया कि प्रेमिका की शादी प्रेमी से कर दिया जाए इसके बाद शीतला माता के मंदिर में प्रेमी प्रेमिका की शादी कराई गई।
जानकारी के मुताबिक मुम्बई की रहनेवाली प्रेमिका रेखा जो अपनी प्रेमी की तलाश में नेवढ़िया थाना क्षेत्र में पहुंची । जहां उसने अपने प्रेमी का नाम दोदापुर निवासी बादल गौतम पुत्र रामदुलार गौतम के रूप में बताई। फिर प्रेमिका व प्रेमी के घरवालों के बीच घंटों पंचायत चली । लड़की ज़िद्द पर अड़ी रही कि मैं शादी अपने प्रेमी बादल से ही करूंगी। प्रेमिका का आरोप है कि मुंबई में उसका प्रेमी बादल बहुत दिनों से उसके संग लीव इन रिलेशन में एक ही संग एक ही कमरे में रह रहे थे, फिर इन दोनों के बीच विवाद हुआ जिससे प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर अपने घर आ गया। प्रेमिका किसी तरह से पता करते हुए मुंबई से नेवढ़िया पहुंची और फिर प्रेमी का घर मालूम किया और वहां पहुंच कर प्रेमी से शादी की जीद पर अड़ी रही। अंत तक प्रेमिका के प्रेम के आगे सभी झुक गए और मां शीतला धाम नेवढ़िया में दोनों की हिंदू रीति रिवाज के संग शादी कर दी गई। प्रेमी बादल ने बताया कि हम अब इनसे शादी करके खुश हैं कोई शिकवा गिला नहीं है। प्रेमिका भी मांग में सिंदूर रचाई हुई शादी के जोड़ों में दिखाई दी वह भी बोली कि मैं इनके संग खुश हूं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी