Breaking News

जौनपुर। रक्तदान शिविर में 55 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया, नेत्र जांच व दवा वितरण भी हुआ

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत भाजपा, गुंदवली-मोंगरा मंडल की ओर से रविवार को अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नागरदास रोड स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मनपा शाला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साहपूर्वक लोगों ने रक्तदान किया और कुल 55 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक पाण्डेय ने किया।


शिविर के संयोजक रूपेश दांडेकर और किशोर धोत्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए जनसेवा के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। चिकित्सकीय जांच के बाद योग्य रक्तदाताओं से 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर के साथ ही नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार चश्मे वितरित किए। वहीं, मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
इस दौरान रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्त संग्रहण का कार्य स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे ब्लड बैंक, जोगेश्वरी के डॉक्टरों की टीम ने किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुरजी पटेल, मुंबई भाजपा महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, नगरसेविका अंजली अभिजीत सामंत, नगरसेविका ममता पंकज यादव, ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, सोनल पटेल, भारतीय दांडेकर, शिवजी राणे, दशरथ सावंत, गुलाबचंद शुक्ला, वीरेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!