Breaking News
Add

जौनपुर। सड़क किनारे बिखरे पत्थर बने जानलेवा, बाइक फिसलने से सीएचसी कर्मी की मौत

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार सरोज (40), निवासी वाजिदपुर, थाना रामपुर के रूप में हुई है। वह बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के पद पर तैनात थे और शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए सीएचसी जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गहरौल गांव में नजीर सिंह की पाही के पास सड़क पार कर रहे एक सर्प को देखकर दीपक कुमार ने अचानक बाइक पर ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!