जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी खुदाई कर रहे जेसीबी को एसडीएम मड़ियाहूं ने पुलिस बुलाकर सीज करवाया। एसडीएम के इस कार्रवाई से मिट्टी खुदाई करने वालों एवं जेसीबी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि रविवार की अपराह्न टिंकू यादव की जेसीबी औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में कहीं खुदाई कर रहा था तभी किसी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार सिंह से शिकायत किया शिकायत पर पहुंचे एसडीएम ने रामपुर थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिस फोर्स मंगवाया और जेसीबी को पकड़वाकर थाने में पहुंचवाया जहां पुलिस ने जेसीबी को सीज कर दिया है। एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वाले माफियाओं एवं जेसीबी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि जेसीबी संचालक पिंटू यादव ने बताया कि मेरी जेसीबी रोड पर चल रही थी गलत तरीके से सीज किया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी