Breaking News

मुंबई। अंधेरी में कजरी की बहार, “कजरी महोत्सव” में देर रात तक झूमते रहे श्रोता

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सावन माह के अवसर पर सावरकर फाउंडेशन एवं अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार देर शाम अंधेरी (पश्चिम) स्थित कंट्री क्लब हॉल में ‘कजरी महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका एवं ‘कजरी क्वीन’ संजेली पांडेय ने अपनी सुरीली कजरी और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

फोटो -👆कार्यक्रम में कजरी अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, नगरसेवक रूपेश सावरकर, भाजपा वर्सोवा विस क्षेत्र अध्यक्ष विजय पाठक अन्य श्रोतागण

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य भारतीय लोक संस्कृति तथा सावन की पारंपरिक संगीत विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कजरी प्रेमियों ने उपस्थित होकर लोकसंगीत का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संजेली पांडेय ने धार्मिक गीत “सुनी ल हमरी गुहार हो गौरी के ललनवां से” प्रस्तुत कर किया। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुरी कजरी “सेजिया पर लोटे काला नाग हो”, “कचौड़ी गली सून कईला बलमू”, “हरी-हरी चूड़ियां लाई द सजनवां, बरसै लागल सावनवां ना” तथा “मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय-जय श्रीराम बोलेगा” सहित अनेक लोक एवं समसामयिक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

फोटो-👆कार्यक्रम में नगरसेवक रूपेश सावरकर, विजय पाठक और जगदीश शर्मा को सम्मानित करते अमरजीत मिश्रा

कार्यक्रम के सहयोगी एवं भाजपा वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय पाठक ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सावन की लोक परंपराओं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के सह-आयोजक, सावरकर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं नगरसेवक रुपेश सावरकर ने सभी कलाकारों, अतिथियों एवं उपस्थित कजरी प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, भजपा कामगार सेल के अभिजीत राणे, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कजरी प्रेमी उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!