Breaking News

जौनपुर। जमालापुर तिराहे से डॉ. सोने लाल पटेल स्मृति द्वार हटाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर जमालापुर तिराहे पर स्थापित डॉ. सोने लाल पटेल स्मृति द्वार को हटाने तथा तिराहे का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बागी संग्राम सिंह के नाम पर किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जमालापुर से नेवढ़िया कोट तक मार्ग का नामकरण वर्ष 2000 में जिला पंचायत द्वारा वर्ष 1857 के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बागी संग्राम सिंह मार्ग के रूप में किया गया था। इसके बावजूद जमालापुर तिराहे पर बाहरी व्यक्ति के नाम पर डॉ. सोने लाल पटेल स्मृति द्वार बनाए जाने से क्षेत्रीय लोगों में असंतोष व्याप्त है।
इंटक अध्यक्ष ने मांग किया कि क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जमालापुर तिराहे एवं स्मृति द्वार का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बागी संग्राम सिंह के नाम पर किया जाए। साथ ही बिना सक्षम स्वीकृति के निर्मित बताए जा रहे डॉ. सोने लाल पटेल स्मृति द्वार को तत्काल हटाया जाए।
ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई कर जमालापुर तिराहे को बागी संग्राम सिंह तिराहा तथा स्मृति द्वार को भी उनके नाम से स्थापित कराया जाए। इस अवसर डा. अनीत सिह, चन्दन सिह , गामा पटेल , पिन्टू तिवारी, मनीष सिह , राहुल सिह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!