बरसठी। थाना पुलिस ने निगोह बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में एक अभियुक्त को जमुनीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के अनुसार उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह हमराही सिपाही अखिलेश यादव व कैलाश सरोज के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी