जौनपुर। श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल हलवाई समाज समिति नगर जौनपुर ने जबलपुर मध्यप्रदेश, नागपुर महाराष्ट्र, पेनड्रा रोड छत्तीसगढ़ के सम्मानित अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगणों का नगर अध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल “बबलू” सहित पदाधिकारियों ने हार्दिक अतिथ्य स्वागत किया। जिसमें क्रमश: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता जबलपुर, सुधीर गुप्ता रिंकू जबलपुर (मध्यप्रदेश) जिलाध्यक्ष, रितेश गुप्ता नागपुर महाराष्ट्र, अमित कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जबलपुर, संजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जबलपुर, विजय गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष जबलपुर, पंकज गुप्ता लल्लू सदस्य नागपुर, मनोजक्रान्त गुप्ता छत्तीसगढ़, राजेश मोदनवाल कजंगाव, जौनपुर जी को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह् देकर अभिनंदन व स्वागत किया। श्री सुधीर गुप्ता रिकू ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो आपसी सहयोग एवं सांमजस्य से विकास करना है। सम्मानित अतिथियों में अमित गुप्ता जी ने कहा कि समाज के विकास में सहयोग एवं एकता महत्वपूर्ण है।
स्वागत सम्मान कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सलाहकार जगन्नाथ मोदनवाल, उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, चौकियाँ, राजीव मोदनवाल, बृजेश मोदनवाल, विनोद मोदनवाल तारापुर, ज्ञानचंद मोदनवाल, जगन्नाथ मोदनवाल वरिष्ठ महासचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष रविशंकर मोदनवाल, सह कोषाध्यक्ष शीतला प्रसाद, पूर्व युवाध्यक्ष अमित मोदनवाल, पूर्व संगठन सचिव राधेश्याम मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, बबलू, नगर हलवाई समाज महासचिव डॉ अमित दयानाथ हलवाई मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी